लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग गोलीकांडः दिल्ली पुलिस के दावे में कपिल AAP का सदस्य, संजय सिंह ने कहा- बीजेपी कर रही है गंदी राजनीति

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 4, 2020 21:02 IST

शाहीन बाग गोलीकांडः कपिल ने करीब एक महीने से शाहीनबाग में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हवा में दो गोलियां चलाई थीं। हालांकि, कपिल को पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया था। कपिल ने इस दौरान ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए और कहा कि ‘‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार (04 फरवरी) को दावा किया शाहीन बाग में पिछले सप्ताह गोली चलाने वाला कपिल आम आदमी पार्टी (AAP) का सदस्य है।सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है, जिसमें उन्होंने गंदी राजनीति करने का आरोप लगया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार (04 फरवरी) को दावा किया शाहीन बाग में पिछले सप्ताह गोली चलाने वाला कपिल आम आदमी पार्टी (AAP) का सदस्य है। इसके बाद पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है, जिसमें उन्होंने गंदी राजनीति करने का आरोप लगया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, 'अमित शाह इस समय देश के गृह मंत्री हैं, अब चुनाव से ठीक पहले फोटो और साजिश खोजेंगे। चुनाव में 3-4 दिन बचे हैं, बीजेपी इतनी गंदी राजनीति करेगी, जितनी वो कर सकती है। किसी के साथ एक तस्वीर होने का क्या मतलब है'  

इससे पहले क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने कहा है कि अपनी शुरुआती जांच में हमें कपिल के फोन से कुछ तस्वीरें मिलीं जो स्थापित करती हैं कि कपिल और उसके पिता एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच के लिए हमने कपिल को 2 दिन का रिमांड पर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कपिल ने करीब एक महीने से शाहीनबाग में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हवा में दो गोलियां चलाई थीं। हालांकि, कपिल को पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया था। कपिल ने इस दौरान ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए और कहा कि ‘‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’’ बाद में पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था।  शाहीनबाग में तीन दिन में गोली चलाने की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले गत गुरुवार को एक व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया था। 

टॅग्स :संजय सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल