लाइव न्यूज़ :

Holi Celebration 2018: होली में यहां विदेशी मर्दों के कपड़े फाड़ देती हैं महिलाएं   

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 1, 2018 13:31 IST

इस समय पूरे देश में चारों तरफ होली की धूम है। हर कोई अलग-अलग अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहा है।

Open in App

हिन्दुस्तान के त्योहारों के रंग निराले हैं। कहा जाता है यहां हर दस किलोमीटर पर बोली बदल जाती है, लेकिन अपनापन कायम रहता है। यह चीज न केवल भारतीयों को बल्कि विदेशियों को भी अपना मुरीद बना लेती है और वे यहां आनंद उठाने के लिए दौड़े चले आते हैं। आजकल होली त्योहार की धूम हर तरफ है और अनोखे अंदाज में मनाई जा रही है। आज हम आपको राजस्थान के पुष्कर की होली के बारे में बताते हैं...

दरअसल, तीर्थनगरी पुष्कर की होली पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है और यहां एक नए अंदाज में सेलिब्रेशन होता है। इसकी पहचान न केवल देश में ही है बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुकी है। यहां पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, जिसका देसी और विदेशी पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।

होली के मौके को विदेशी पर्यटक भुलाना नहीं चाहते हैं इसीलिए वे होली की तारीख की जानकारी मिलते ही ब्रह्मा की नगरी पहुंच जाते हैं और वराह घाट चौक पर होने वाले गेर नृत्य का जमकर लुत्फ उठाने के लिए डेरा डाल देते हैं। यहां स्थानीय लोग गेर नृत्य और ढोल की थाप लगाते हैं, जिसपर विदेशी पर्यटक जमकर झूमते हैं। इस साल भी विदेशी पर्यटक यहां भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

वराह घाट चौक पर होने वाले इस आयोजन में होली की उमंग से सराबोर महिलाएं टूरिस्टों के कपड़ें फाड़ देती हैं। जमीन से काफी ऊपर एक रस्सी बंधी होती है, फटे हुए कपड़े इस रस्सी पर फेंके जाते हैं। यदि कपड़ा रस्सी पर लटक गया तो सभी ताली बजाते हैं और यदि कपड़ा लटकने के बजाय नीचे गिर जाता है तो सभी हाय-हाय करते हैं।

पुष्कर में पहले केवल रंग-गुलाल की होली खेली जाती थी, परन्तु बाद में बाहर से घूमने आए सैलानियों ने इसे कपड़ा फाड़ होली बना दिया जो जल्दी ही पूरे विश्व में मशहूर हो गया। विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली के लिए विदेशियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस समय धार्मिक नगरी के चप्पे चप्पे पर विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगा है।Photos: whereandwander.com

टॅग्स :होलीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं