Holi Celebration 2018: होली में यहां विदेशी मर्दों के कपड़े फाड़ देती हैं महिलाएं
By रामदीप मिश्रा | Updated: March 1, 2018 13:31 IST2018-03-01T13:25:15+5:302018-03-01T13:31:34+5:30
इस समय पूरे देश में चारों तरफ होली की धूम है। हर कोई अलग-अलग अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहा है।

Holi Celebration 2018: होली में यहां विदेशी मर्दों के कपड़े फाड़ देती हैं महिलाएं
हिन्दुस्तान के त्योहारों के रंग निराले हैं। कहा जाता है यहां हर दस किलोमीटर पर बोली बदल जाती है, लेकिन अपनापन कायम रहता है। यह चीज न केवल भारतीयों को बल्कि विदेशियों को भी अपना मुरीद बना लेती है और वे यहां आनंद उठाने के लिए दौड़े चले आते हैं। आजकल होली त्योहार की धूम हर तरफ है और अनोखे अंदाज में मनाई जा रही है। आज हम आपको राजस्थान के पुष्कर की होली के बारे में बताते हैं...
दरअसल, तीर्थनगरी पुष्कर की होली पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है और यहां एक नए अंदाज में सेलिब्रेशन होता है। इसकी पहचान न केवल देश में ही है बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुकी है। यहां पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है, जिसका देसी और विदेशी पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।
होली के मौके को विदेशी पर्यटक भुलाना नहीं चाहते हैं इसीलिए वे होली की तारीख की जानकारी मिलते ही ब्रह्मा की नगरी पहुंच जाते हैं और वराह घाट चौक पर होने वाले गेर नृत्य का जमकर लुत्फ उठाने के लिए डेरा डाल देते हैं। यहां स्थानीय लोग गेर नृत्य और ढोल की थाप लगाते हैं, जिसपर विदेशी पर्यटक जमकर झूमते हैं। इस साल भी विदेशी पर्यटक यहां भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
वराह घाट चौक पर होने वाले इस आयोजन में होली की उमंग से सराबोर महिलाएं टूरिस्टों के कपड़ें फाड़ देती हैं। जमीन से काफी ऊपर एक रस्सी बंधी होती है, फटे हुए कपड़े इस रस्सी पर फेंके जाते हैं। यदि कपड़ा रस्सी पर लटक गया तो सभी ताली बजाते हैं और यदि कपड़ा लटकने के बजाय नीचे गिर जाता है तो सभी हाय-हाय करते हैं।
पुष्कर में पहले केवल रंग-गुलाल की होली खेली जाती थी, परन्तु बाद में बाहर से घूमने आए सैलानियों ने इसे कपड़ा फाड़ होली बना दिया जो जल्दी ही पूरे विश्व में मशहूर हो गया। विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली के लिए विदेशियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस समय धार्मिक नगरी के चप्पे चप्पे पर विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगा है।
Photos: whereandwander.com

