लाइव न्यूज़ :

बंगाल के नदिया में कन्याश्री विश्वविद्यालय और राज्यभर में कन्याश्री महाविद्यालय खुलेंगेः ममता

By भाषा | Updated: October 11, 2019 17:25 IST

कन्याश्री विश्वविद्यालय केवल महिलाओं के लिए होगा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी सरकार ने बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने जनवरी में नदिया जिले के कृष्णनगर में नये विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी।2013 में इसे शुरू किए जाने के बाद से अब तक सरकार इसके लिए सात हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने नदिया जिले में कन्याश्री विश्वविद्यालय और राज्यभर में कन्याश्री महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने जनवरी में नदिया जिले के कृष्णनगर में नये विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। कन्याश्री विश्वविद्यालय केवल महिलाओं के लिए होगा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी सरकार ने बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी।

2013 में इसे शुरू किए जाने के बाद से अब तक सरकार इसके लिए सात हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर चुकी है। योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करना और 18 वर्ष की आयु होने से पहले उनका विवाह रोकना है।

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा ' आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस है। हमारी सरकार ने 2013 में कन्याश्री योजना शुरू की जिसे 2017 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। कन्याश्री बालिकाओं को स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक सशक्त बनाती है... अब तक कन्याश्री के जरिये 60 लाख छात्राओं को सहायता प्रदान की गई। '

कन्याश्री प्रकल्प नामक एक अन्य योजना का उद्देश्य सशर्त धन स्थानांतरण से समाज के वंचित परिवारों की बालिकाओं के स्तर को सुधारना है। इस योजना में वंचित तबके की बालिकाओं को दो प्रकार से धन स्थानांतरित किया जाता है।

कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13-18 वर्षीय बालिकाओं को पढ़ाई जारी रखने तक अविवाहित रहने की शर्त पर प्रतिवर्ष 750 रुपये दिए जाते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर लड़कियों को एकमुश्त 25 हजार रुपये दिए जाते हैं जिससे तब तक अविवाहित रहते हुए पढ़ाई करने या रोजगार के प्रयास की शर्त जुड़ी हुई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया