लाइव न्यूज़ :

कन्यादान एक पुराना अनुष्ठान या महत्वपूर्ण परंपरा? आलिया भट्ट के विज्ञापन को लेकर छिड़ी बहस

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:49 IST

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर लहंगे के एक विज्ञापन में नजर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कन्यादान की परंपरा को लेकर बहस तेज कर दी है। इस विज्ञापन में सजे हुए मंडप के पास दुल्हन पवित्र अग्नि के सामने बैठी है, उसका परिवार, दूल्हा और उसके माता-पिता भी चारो ओर दिख रहे हैं। इस यादगार पल में, दुल्हन कैमरे की तरफ देखती है और पूछती है - 'कन्यादान' के रिवाज के माध्यम से एक महिला को वस्तु की तरह क्यों पेश किया जाना चाहिए, जिसका शाब्दिक अर्थ 'बेटी दान करना' है।

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट के इस विज्ञापन से सोशल मीडिया मंचों और अन्य जगहों पर 'कन्यादान' की सदियों पुरानी परंपरा पर बहस छिड़ गई है।

कई लोग इस अनुष्ठान की सराहना करते हैं जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो महसूस करते हैं कि इसे अस्वीकार कर आगे बढ़ा जाना चाहिए।

समाजशास्त्री संजय श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' ऐसी युवतियों की संख्या बढ़ रही है जो इस मुद्दे के बारे में सोचना शुरू कर रही हैं। युवतियां उन विचारों (सोशल मीडिया आदि के माध्यम से) तक पहुंच रही हैं जोकि 'महिलाओं को संपत्ति' की अवधारणा के रूप में दशार्ती हैं। यह विज्ञापन भी यही दर्शाता है।''

एक मिनट 41 सेकेंड के इस विज्ञापन में दुल्हन बनी आलिया भट्ट अंत में कहती हैं कि इसे ''कन्यादान'' नहीं ''कन्यामान'' कहा जाना चाहिए।

उद्योगपति वैभव रेखी से शादी करने के दौरान ''विदाई'' और ''कन्यादान'' जैसे रिवाजों को दरकिनार करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि वे चाहते थे कि उनकी शादी मूल्यों को प्रतिबिंबित करे ना कि पुराने विचारों को।

मिर्जा ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हम में से कोई भी यह नहीं मानता कि महिलाएं दी जाने वाली या 'दान' करने वाली वस्तु हैं। महिलाओं में स्वाभिमान होता है और वह अपने जीवन के बारे में खुद निर्णय ले सकती हैं इसलिए कन्यादान जैसे अनुष्ठान को मेरी शादी में शामिल नहीं करना, यही दर्शाता है।''

पिछले साल फरवरी में विवाह करने वाली मुंबई की आईटी पेशेवर मेघना त्रिवेदी ने कहा कि आज के समय में कन्यादान जैसे रिवाज का कोई मतलब नहीं है लेकिन फिर भी यह एक परंपरा है जिसे निभाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल