लाइव न्यूज़ :

कांवड़ियों का 'आंतक', पुलिस वैन के साथ तोड़-फोड़, महिलाएं भी नहीं सुरक्षित!

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 9, 2018 11:16 IST

 बुलंदशहर में स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद कांवड़ियों ने पुलिस वैन को गुस्से में तोड़ दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: 'बोल कांवड़ियां-बोल-बम' सावन के महीने में आपको शायद ही कोई गली या सड़क हो, जहां ये आवाज आपके कानों में ना आए। लेकिन इसी के साथ भोले भक्तों का हर बार की तरह एक 'विकराल रूप' भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के मोतीनगर इलाके में मंगलवार को कांवड़ियों द्वारा एक कार के साथ तोड़-फोड़ की घटना ने सबको हैरान कर दिया था। 

अभी तक कांवड़ियां के प्रकोप से सिर्फ आम जनता ही परेशान थे लेकिन अब पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। यूपी के बुलंदशहर में कुछ कांवड़ियों ने पुलिस वाहन के साथ तोड़-फोड़ की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने 7 अगस्त की वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बुलंदशहर में स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद कांवड़ियों ने पुलिस वैन को गुस्से में तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

बता दें कि दिल्ली के मोतीनगर में मंगलवार को कांवड़ियों ने जिस कार पर हमला किया था, उसको एक महिला चला रही थी। नवभारत टाइम्स के मुताबिक कांवड़ियों ने महिला को अपशब्द भी कहे थे। वहां एक मौजूद सिख युवक की समझदारी से बात ज्यादा बिगड़ने से बच गई थी। 

कार चला रही युवती की दोस्त ने दिल्ली पुलिस के बायन को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा- पुलिस का यह बयान गलत है कि कार ने पहले कांवड़िये को टक्कर मारी, फिर कांवड़िये को थप्पड़ भी मारा गया। पुलिस ने अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया