Kanshi Ram Jayanti: कांशीराम की 91वीं जयंती पर नमन?, बसपा प्रमुख मायावती और राहुल-प्रियंका गांधी ने किया याद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 13:33 IST2025-03-15T13:32:22+5:302025-03-15T13:33:23+5:30
Kanshi Ram Jayanti: मायावती ने पोस्ट में कहा,‘आज बसपा के संस्थापक कांशीराम जी की जयंती पर पूरे देश में पार्टी ने श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के उनके आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।’

file photo
Kanshi Ram Jayanti: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम की 91वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात जुटी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर मायावती ने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा,‘‘ आज बसपा के संस्थापक कांशीराम जी की जयंती पर पूरे देश में पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के उनके आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।’’
15-03-2025-BSP PRESSNOTE-BSP FOUNDER MANYAWAR SHRI KANSHI RAM JI JAYANTI pic.twitter.com/cDRMh9KhXo
— Mayawati (@Mayawati) March 15, 2025
1. बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर बीएसपी द्वारा देश भर में शत-शत नमन, माल्यार्पण, श्रद्धा-सुमन अर्पित व उनके ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने के संकल्प हेतु सभी का तहेदिल से आभार।— Mayawati (@Mayawati) March 15, 2025
उन्होंने कहा, ‘‘ बहुजन समाज को घोर गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, उत्पीड़न, पिछड़ेपन, जातिवाद, सांप्रदायिक हिंसा और तनाव की कष्टदायक जिंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए अपने बहुमूल्य वोट की ताकत को समझना और सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना जरूरी है। यही आज का संदेश है।"
2. ’बहुजन समाज’ को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, साम्प्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी, यही आज के दिन का उच्च संदेश।
— Mayawati (@Mayawati) March 15, 2025
खुद को 'लौह महिला' बताते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, "उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी ने देखा है कि कैसे 'लौह महिला' के नेतृत्व में बसपा बातों से ज्यादा काम करने में विश्वास करती है। इसने सत्ता में रहने के दौरान बहुजनों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया, जबकि अन्य दलों द्वारा किए गए अधिकांश दावे निराधार और भ्रामक साबित हुए।"
कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर में हुआ था और उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया। उन्होंने 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) की स्थापना की, 1981 में दलित शोषित समाज संघर्ष समिति की स्थापना की तथा 1984 में बसपा का गठन किया।
3. यूपी की विशाल आबादी को अनुभव है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम व करनी में ज़्यादा विश्वास रखता है और अपने शासनकाल में बहुजनों के सर्वांगीण विकास करके उनके काफी अच्छे दिन लाकर दिखाए भी हैं, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों की अधिकतर बातें व दावे हवाहवाई व छलावा।
— Mayawati (@Mayawati) March 15, 2025
कांशीराम 1991 में उत्तर प्रदेश के इटावा से और 1996 में पंजाब के होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1998 से 2004 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया। बसपा संस्थापक का नौ अक्टूबर 2006 को 71 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया था।
कांशीराम का संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर शनिवार को कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 15, 2025
दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। pic.twitter.com/HVGIn8kwSm
दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ खरगे ने कहा कि कांशीराम ने समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘समाज के दलित, वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’
दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 15, 2025
मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नई ऊंचाई दी। उनके विचार… pic.twitter.com/u2hKEF0Oor
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांशीराम के विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नयी ऊंचाई दी। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’’