लाइव न्यूज़ :

कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी 15 अगस्त से उत्तर प्रदेश के जिलों में निकालेगी जनजागरण यात्रा: फुले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:44 IST

Open in App

लखनऊ, दो जुलाई कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश और देश में व्यापक रूप से मंहगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ रहे हैं जिसके खिलाफ उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 15 अगस्त से जनजागरण यात्रा निकालेगी।

पूर्व भाजपा सांसद फुले ने शुक्रवार को एक बयान में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान विरोधी काम कर रहे हैं जिनका विरोध उनकी पार्टी करती आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिये उनकी पार्टी जनता के बीच जाकर उन्हें जागृत करने का काम करेगी और इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में बहुजन महापंचायत के माध्यम से बहुजन मूलनिवासियों को एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा।

फुले ने कहा कि ‘भाजपा हटाओ संविधान बचाओ’ बहुजन मूलनिवासी जनजागरण यात्रा 15 अगस्त 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगी और इसका समापन नवंबर में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विराट बहुजन मूलनिवासी महापंचायत के आयोजन के साथ किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित