लाइव न्यूज़ :

कानपुर की कुरिया पुलिस चौकी अस्थायी रूप से बंद

By भाषा | Updated: January 31, 2021 15:53 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 31 जनवरी ग्रामीणों के व्यवहार से नाराज कानपुर पुलिस ने अस्थायी रूप से कुरिया पुलिस चौकी को बंद कर दिया है। एक दुर्घटना में महिला की मौत के बाद आंदोलित भीड़ ने बृहस्पतिवार को इस पुलिस चौकी में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की थी।

कुरिया पुलिस चौकी जिले के बिधनू पुलिस थाने के तहत आती है और जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने रविवार को बताया, "पुलिस चौकी बंद करने का निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने लिया और उन्होंने अस्थायी रूप से पुलिस चौकी बंद करने यह आदेश जारी किया किया।”

हालांकि, उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और किसी भी समस्या से निपटने के लिए पुलिस की सतर्कता सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को चौबीसों घंटे पुलिस पिकेट तैनात करने और इलाके में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

कुरिया पुलिस चौकी को अस्थायी रूप से बंद करने की पुष्टि करते हुए कानपुर के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, “गाँव में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों की शिकायतों का निवारण और उनकी मदद करना है, लेकिन वहां लोगों ने बवाल कर यह दर्शाया कि उन लोगों को पुलिस चौकी की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

डीआईजी ने बताया कि डंपर, बाइक और पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने के आरोप में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी में विभिन्न धाराओं के तहत 28 लोगों के नाम दर्ज किए गए थे। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटना में 44 वर्षीय एक महिला की मौत से उग्र स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को बिधनू थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में तीन डंपर ट्रकों में आग लगा दी थी और कुरिया पुलिस चौकी में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों