लाइव न्यूज़ :

कानपुर: ट्रक पलटने से बच्‍चों और महिलाओं समेत छह की मौत

By भाषा | Updated: March 2, 2021 11:54 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), दो मार्च कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कोयले से लदे ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार तीन बच्‍चों, दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्‍य घायल हो गये हैं।

पुलिस के अनुसार कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मऊ खास गांव के पास कोयला लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यह घटना हुई।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मजदूर और उनके परिवार के सदस्य भोगनीपुर चौराहे से फिरोजाबाद जाने के लिए ट्रक में सवार हुए थे। इनमें से कुछ ट्रक के पीछे कोयले के ऊपर बैठे थे, जबकि कुछ अन्य को ड्राइवर केबिन के अंदर बैठाया गया था।

चौधरी ने कहा कि ट्रक नजदीक के मऊ-खास गांव के पास ही पहुंचा था तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी और राहगीर उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भोगनीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मज़दूरों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल ले गए।

अस्‍पताल में चिकित्‍सकों ने बच्‍चों और महिलाओं समेत छह को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्‍त घाटमपुर निवासी रमेश (45) और हमीरपुर निवासी पिंकी (45), चंदावती (14), राधा (42) व उसकी बेटी कोमल (8) और सूरज (4) के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ अन्य की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और उन्होंने जिले के अधिकारियों को घायलों के उचित उपचार और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू