लाइव न्यूज़ :

कानपुर शेल्टर होम मामला: यूपी सरकार ने प्रोबेशन ऑफिसर अजीत कुमार को किया सस्पेंड, कर्तव्यों के निर्वहन में रहे असफल

By सुमित राय | Updated: June 26, 2020 21:04 IST

कानपुर शेल्टर होम केस मामले पर योगी सरकार ने प्रोबेशन ऑफिसर अजीत कुमार को कर्तव्यों के निर्वहन करने में असफल रहने के कारण सस्पेंड कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर शेल्टर होम मामले में सरकार ने प्रोबेशन ऑफिसर अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया है।उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि अजीत कुमार अपने कर्तव्यों के निर्वहन में असफल रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर शेल्टर होम मामले में कड़ा एक्शन लिया है और प्रोबेशन ऑफिसर अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया है। शेल्टर होम में रहने वाली 57 नाबालिग लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी। इसके साथ ही शेल्टर होम के सुपरिटेंडेंट को भी सस्पेंड किया गया है।

यूपी सरकार का मानना है कि अजीत कुमार अपने  कर्तव्यों के निर्वहन में असफल रहे और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचना का मुकाबला सही तौर पर करने में सक्ष्म नहीं रहे। इसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है।

इसके अलावा अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए शेल्टर होम में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन न करवाने को भी कार्रवाई का कारण बताया गया है।

क्या है कानपुर शेल्टर होम का पूरा मामला?

कानपुर जिले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह (शेल्टर होम) में रहने वाली 57 नाबालिग लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी। कानुपर जिला प्रशासन ने रविवार (21 जून) को सफाई दी थी कि शेल्टर होम में लाए जाने के समय ही लड़कियां गर्भवती थीं।

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने रविवार को बताया था कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं। इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था।

उन्होंने बताया कि गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हैं। ये सभी लड़कियां जब कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में लाई गई थीं उस समय भी गर्भवती थीं।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह