लाइव न्यूज़ :

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर छोटा राजन, मुन्ना बजरंगी की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी, एक डाककर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 29, 2020 11:43 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 29 दिसंबर कानपुर के मुख्‍य डाकघर से अंडरवर्ल्‍ड माफ‍िया डॉन छोटा राजन और मारे जा चुके कुख्यात गैंगस्‍टर मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी किये जाने के बाद विभाग ने इस मामले में प्रथम दृष्‍टया जिम्‍मेदार पाये जाने पर एक विभागीय कर्मी को निलंबित कर दिया है।

डाक विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शहर के मुख्‍य डाकघर में छोटा राजन और बजरंगी की तस्‍वीरों के साथ डाक टिकट जारी किये गये। राजन और बजरंगी के 12-12 टिकट ‘माई स्‍टैंप’ योजना के तहत छापे गये और विभाग ने इन्हें जारी भी किया।

पोस्‍टमास्‍टर जनरल वीके वर्मा ने छोटा राजन और मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी करने में हुई चूक को स्‍वीकार किया। वर्मा ने कहा कि अनियमितता और खामियों की जांच शुरू कर दी गई है।

वर्मा ने कहा, ''डाक टिकट जारी करने से पहले पहचान की जो आवश्‍यक प्रक्रिया है, उसका अनुपालन किये बिना ही जिम्‍मेदार कर्मी ने डाक टिकट जारी कर दिए।''

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्‍टया डाकघर के फ‍िलाटेली (डाक टिकट-संग्रह) विभाग के प्रभारी रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

पोस्‍टमास्‍टर जनरल ने कहा, '' हमने इस संबंध में कुछ अन्‍य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किये हैं।''

उन्‍होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्‍त कदम उठाने का फैसला किया गया है।

विभाग द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शुरू की गई ‘माई स्‍टैंप’ योजना के तहत कोई भी व्‍यक्ति 300 रुपये का भुगतान कर अपनी या अपने परिवार के सदस्‍यों की तस्‍वीर डाक टिकट पर मुद्रित करवाकर जारी करा सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि छोटा राजन मुंबई की एक जेल में है और मुन्ना बजरंगी की 2018 में उत्‍तर प्रदेश की बागपत जेल में हत्‍या कर दी गई थी। बजरंगी पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्‍णानंद राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्‍या का आरोप था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया