लाइव न्यूज़ :

कानपुर के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: March 28, 2021 12:25 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 28 मार्च शहर के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के एक हिस्से में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन आनन-फानन में 150 से ज्यादा मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है।

स्वरूप नगर थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे ने बताया कि एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के भूतल पर स्थित स्टोर में सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान 150 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कानपुर के घाटमपुर की रहने वाली सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज रसूलन बी (80) और वेंटिलेटर पर रखे गए हमीरपुर निवासी टेकचंद (65) की मौत हो गई।

हालांकि संस्थान के निदेशक डॉक्टर विनय कृष्णा ने बताया कि इन दोनों मरीजों की मौत ‘‘प्राकृतिक’’ है, मगर फिर भी किसी भी तरह की आशंका को समाप्त करने के लिए इनके शव का पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला किया गया है।

कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी ने बताया कि कुछ मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल की पहली मंजिल पर आईसीयू के नजदीक स्टोर रूम से धुआं निकलते देखकर अस्पताल के स्टाफ को खबर दी।

उन्होंने बताया कि भूतल के वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया और 150 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित वार्ड में ले जाया गया है। घटना के बाद खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकलने की व्यवस्था की गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से सभी घायलों का समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ जाँच के लिए उन्होंने महानिदेशक अग्निशमन सेवा, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है जो तत्काल मौक़े पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जाँच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल