लाइव न्यूज़ :

कानपुर देहात: भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ा, दो गुटों के बीच संघर्ष, 25 लोग घायल, 11 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2020 23:07 IST

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मंगटा गांव में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने भीम कथा के बाद भीम शोभायात्रा निकाली। इस दौरान अगड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले एक लड़के ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंगटा गांव में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में कम से कम 25 लोग घायल हो गए। इस मामले में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंगटा गांव में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष में कम से कम 25 लोग घायल हो गए। इस मामले में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मंगटा गांव में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने भीम कथा के बाद भीम शोभायात्रा निकाली। इस दौरान अगड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले एक लड़के ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हुए पथराव में करीब 25 लोग घायल हो गए। उन्हें उर्सला हॉर्समैन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि इस मामले में अगड़ी जाति के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें शुक्रवार शाम जेल भेज दिया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए ट्वीट में कहा, "कानपुर देहात के मंगटा गांव में भीमकथा कर रहे दलितों पर दबंगों ने हमला किया। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। शब्बीरपुर की घटना हो या मंगटा की घटना हो, भाजपा सरकार ने पीड़ित परिवारों की कोई सुनवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान पर हमला बोला रखा है और अब बाबासाहेब की कथा करने पर भी हमला हो रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है