लाइव न्यूज़ :

कानपुर : बस और लोडर की टक्कर में मरने वालों की संख्या 18 हुई, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:13 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), नौ जून कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर बस और लोडर (भार वाहक) की भीषण टक्कर में घायल दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बुधवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात हुए हादसे में घायल एक बिस्किट फैक्ट्री के कर्मी तथा एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

कानपुर आउटर के पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सात लोगों का लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लालेपुर, ईश्वरीगंज और साकेतपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि मृतको के अंतिम संस्कार के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों के नाराज परिजनों ने मुआवजे के लिये सड़क जाम कर हंगामा किया लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया है। अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पहले ही कर दी हैं। इसके अलावा परिजनों को किसान बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रूपये की सहायता दिलाई जाएगी। इसके बाद मृतकों के परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।

गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम किसान नगर में तेज रफ्तार बस ने एक लोडर को टक्कर मार दी जो उछलकर हाइवे पर जा गिरी, जबकि बस भी पलट गई और गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि लगभग सभी यात्री दोनों वाहनों में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से 16 की मौत मंगलवार को ही हो गई थी तथा दो लोगो की मौत बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान हुई ।

इस बीच, कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि उन्होंने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी (सदर) दीपक कुमार पाल और सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश यादव को संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करके 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुयें मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos