लाइव न्यूज़ :

कानपुर : वायु सेना के छह कर्मियों समेत और 25 लोगों में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:59 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर कानपुर जिले में बुधवार को भारतीय वायु सेना के छह कर्मियों समेत और 25 लोगों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि इन 25 नए मामलों के साथ जिले में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों में 14 महिलाएं तथा भारतीय वायु सेना के छह कर्मी शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले रविवार को भारतीय वायुसेना केंद्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 586 लोगों के रक्त के नमूने इकट्ठा कर उन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भेजा था। इनमें से आज आई रिपोर्ट में 25 लोगों में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायुसेना केंद्र के आसपास के इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जीका वायरस संक्रमण के स्रोत की पहचान करने और इसके फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे हर घर जाकर नमूने इकट्ठा करना और उनकी जांच करना सुनिश्चित करें।

स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे जीका वायरस के अचानक बढ़े संक्रमण से न घबराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित