लाइव न्यूज़ :

कानपुर: दोस्‍त की पत्‍नी से दुष्‍कर्म करने का आरोपी कर्नल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:14 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 15 दिसंबर कानपुर में दोस्‍त की पत्‍नी से कथित तौर पर दुष्‍कर्म करने वाले सेना के कर्नल को पुलिस ने मंगलवार को छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि कर्नल ने अपनी प्रोन्‍नति के बहाने दी गई पार्टी में दोस्‍त की पत्‍नी को नशीली दवाई पिलाकर कथित तौर पर दुष्‍कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की।

पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि आरोपी कर्नल नीरज गहलोत को उस समय गिरफ़्तार किया गया जब वह भागने की तैयारी में था।

उन्‍होंने बताया कि इसके पहले कर्नल की मोबाइल की लोकेशन सोमवार शाम को मिली थी, जिसके आधार पर उसे पकड़ने के लिए थानाध्‍यक्ष चकेरी रवि श्रीवास्‍तव के नेतृत्‍व में पुलिस टीम को भेजा गया लेकिन उसका कमरा बाहर से बंद पाया गया था।

सहायक पुलिस अधीक्षक (कैंट) निखिल पाठक ने कहा, "हमें केंद्रीय आयुध डिपो के आसपास के क्षेत्र में कर्नल गहलोत के होने के बारे में ताजा जानकारी मिली और इसके बाद पुलिस टीम ने उसे उसके कार्यालय के पास से गिरफ़्तार किया।''

पीडित महिला द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद गहलोत की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस ने कैंट थाने में रविवार को कर्नल के खिलाफ दोस्‍त की पत्‍नी से दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता पति के अनुसार, उसकी पत्‍नी रुसी मूल की है जो पिछले 10 वर्ष से भारत में रह रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि रूसी मूल की महिला के साथ बलात्कार के बाद कर्नल ने अपने अधिकारियों से छुट्टी ले ली और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए