लाइव न्यूज़ :

कानपुर: दोस्‍त की पत्‍नी से बलात्‍कार के आरोप में कर्नल पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:02 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 13 दिसंबर कानपुर में सेना के एक कर्नल के खिलाफ उनके दोस्‍त की पत्‍नी के कथित बलात्‍कार के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पति ने कैंट पुलिस थाने में कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कर्नल को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

अग्रवाल ने बताया, ‘‘कर्नल ने अपनी प्रोन्‍नति के बहाने दंपती को शनिवार को अधिकारी मेस में दावत दी थी। कर्नल ने अपने दोस्त को बेहोश करने के लिए एक नशीला पेय दिया और कथित तौर पर उसकी पत्नी का बलात्कार किया। विरोध करने पर कर्नल ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की।’’

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी रूसी मूल की महिला है और पिछले 10 वर्षों से भारत में रह रही है।

पुलिस ने भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल