लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में DSP सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 की हालत गंभीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 3, 2020 07:01 IST

Kanpur: 8 Police personnel lost their lives: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में विकरू गांव में छापा मारने गए अपराधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक जताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीजी कानपुर जोन जेएन सिंह ने कहा, हमने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दी है।

कानपुर:उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में बदमाशों संग मुठभेड़ में डीएसपी (DSP) सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। घटना के मुताबिक देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में पुलिस दबिश देने पहुंची थी। उसी दौरान विकास दुबे नाम के बदमाशा और उसके साथियों ने छतों से पुलिस टीम पर गोलियां बरसाईं। इसमें सीओ बिल्हौर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद (Martyr) हो गए हैं। एसओ बिठूर समेत 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटनास्थल पर एसएसपी और आईजी मौजूद, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्र (Dy SP Devendra Mishra) सहित 8 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस की टीम विकास दुबे की तलाश में उसके घर पर  छापेमारी करने गई थी, तो अपराधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद, डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार मिश्र सहित आठ पुलिस कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी और आईजी, फोरेंसिक टीम इलाके की जांच कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में अपराधियों द्वारा गोलीबारी के बाद जान गंवाने वाले 8 पुलिस कर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने डीजीपी एचसी अवस्थी को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, उन्होंने घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।

जो आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं उनकी लिस्ट

शहीद पुलिसकर्मियों में सीओ बिल्हौर (डिप्टी एसपी) देवेंद्र कुमार मिश्र, एसओ शिवराजपुर महेश यादव, चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर नेबूलाल, कांस्टेबल थाना चौबेपुर सुल्तान सिंह, कांस्टेबल बिठूर राहुल,  कांस्टेबल बिठूर जितेंद्र और कांस्टेबल बिठूर बबलू शामिल है। 

घटना के बारे में एसएसपी कानपुर ने कहा, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची तो वह घात लगाए हुए बैठे थे उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें हमारे 8 साथी शहीद हो गए हैं। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ  हत्या के प्रयास की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गई थी। 

एडीजी कानपुर जोन जेएन सिंह ने कहा, हमने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दी है। आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, चार घायल हो गए, उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। पड़ोसी जिलों कन्नौज और कानपुर देहात से भी पुलिस बुलाई गई है। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित