लाइव न्यूज़ :

कानपुर के सरकारी शेल्टर होम में कोरोना पॉजिटिव निकली 57 लड़कियां, सात पाई गईं गर्भवती, मचा बवाल   

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 22, 2020 09:19 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 550 हो गई है। प्रदेश में अब तक 10,995 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 62.01 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।सभी 57 लड़कियों को कोरोना (COVID-19) अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

लखनऊः कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच कानपुर में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया। अब इस संस्था को कोविड क्लस्टर बताया जा रहा है। सभी 57 लड़कियों को कोरोना (COVID-19) अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है, जबकि स्टाफ और जो लड़कियां निगेटिव पाई गई हैं उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही साथ पूरी इमारत को सील कर दिया गया है।

स्थानीय मीडिया ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इन लड़कियां में दो गर्भवती हैं। मामले को लेकर विवाद बढ़ा तो कानपुर जिलाधिकारी ने मामले पर सफाई दी। देर रात जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि गर्भवती पाई गई पांच लड़कियां कोरोना वायरस पॉजिटिव भी हैं और अन्य दो गर्भवती लड़कियां निगेटिव पाई गई हैं। पिछले साल दिसंबर में बालिका संरक्षण गृह में भर्ती करवाने से पहले ही लड़कियां गर्भवती थीं।

जिलाधिकारी ने कहा, 'उन्हें (पांच लड़कियों) विभिन्न जिलों में पांच बाल कल्याण समितियों के माध्यम से इस बालिका संरक्षण गृह भेजा गया था। ये POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामले हैं। जब उन्हें बालिका संरक्षण गृह में भर्ती कराया गया तो वे पहले से ही गर्भवती थीं।'

प्रियंका गांधी ने साधा यूपी सरकार पर निशाना

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर के बाल संरक्षण गृह के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा था। प्रियंका ने सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो लड़कियों के गर्भवती पाये जाने संबंधी खबर को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसी घटना का सामने आना दिखाता है कि इस तरह के संस्थानों में जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों की कोरोना वायरस के लिए जांच होने के बाद एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है कि दो लड़कियां गर्भवती निकलीं और एक एड्स पॉजिटिव निकली। 

यूपी में कोरोना से 550 मरीजों की हो चुकी मौत 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 550 हो गई है। प्रदेश में अब तक 10,995 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 62.01 हो गया है। राज्य में इस वक्त 6,186 संक्रमित उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कुल 16,125 नमूनों की जांच की गयी है और शुरू से अब तक पांच लाख 60 हजार 697 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकानपुरउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह