लाइव न्यूज़ :

कन्नूर विवि कुलपति पुनर्नियुक्ति: कांग्रेस ने मंत्री का इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर केरल में विपक्षी कांग्रेस ने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर डॉ गोपीनाथ रवींद्रन की पुन:नियुक्ति के लिए कथित हस्त क्षेप को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू के खिलाफ मंगलवार को हमले तेज़ करते हुए आरोप लगाया कि यह कुलाधिपति के अधिकार और विश्वविद्यालय की स्वायत्ता का 'अतिक्रमण' है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि अगर वह खुद पद नहीं छोड़ती हैं तो मुख्यमंत्री पी विजयन को उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

एर्नाकुलम के पारवुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतीशन ने बिंदू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री को केवल संविधान के दायरे में रहकर काम करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एक सिफारिशी पत्र भेजकर सीमा का उल्लंघन किया है। पत्र में रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति की मांग की गई है। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

उन्होंने कहा, “ऐसा पत्र भेजकर उन्होंने कुलाधिपति के अधिकार और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता का अतिक्रमण किया है। यह कार्य पूरी तरह से अवैध और यूजीसी के दिशानिर्देशों और विश्वविद्यालय कानूनों का उल्लंघन करता है।”

सतीशन ने कहा, “ हम बिंदू से जल्द से जल्द मंत्री पद से इस्तीफा देने का आग्रह करते हैं।”

चेन्नीथला ने कहा कि यह इस तरह से सिफारशी पत्र लिखना ‘भ्रष्टाचार’ व ‘भाई भतीजावाद’ के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ लोकायुक्त के यहां याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच इस मुद्दे को लेकर कन्नूर विश्वविद्यालय तक विरोध मार्च निकाल रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

बाद में बेरिकेड पार करने की कोशिश कर रहे युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल