लाइव न्यूज़ :

कन्नुम पोंगल उत्सव के फीके रहने के आसार, लोकप्रिय समुद्र तटों पर नहीं जा सकेंगे लोग

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:12 IST

Open in App

चेन्नई, 31 दिसंबर तमिलनाडु में अगले महीने मनाये जाने वाले कन्नुम पोंगल उत्सव की चमक इस बार फीकी रहने के आसार हैं क्योंकि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के मद्देनजर लोकप्रिय समुद्र तटों पर लोगों के जाने से रोक लगायी है, हालांकि, सरकार ने कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में कुछ और छूट देने की घोषणा की है।

कोरोना वायरस संक्रमण के नये स्वरूप के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को छोड़कर देश के शेष हिस्से से राज्य में आने वाले लोगों के लिये ई-पंजीकरण नियम लागू रहेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने जिन मार्गों पर अनुमति दी है उन्हें छोड़कर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर प्रतिबंध लागू रहेगा । मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि छूट के साथ प्रतिबंध 31 जनवरी 2021 तक लागू रहेंगे ।

राज्य सरकार ने 25 मार्च को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की थी लेकिन बाद में इसमें विभिन्न प्रकार की छूट दी गयी ।

राज्य सरकार ने विभिन्न रेस्त्रां, होटल, क्लब एवं रिसोर्ट तथा बीच रिसोर्ट में बृहस्पतिवार एवं शु्क्रवार को नये साल के जश्न को प्रतिबंधित कर दिया है।

पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये एहतियात के तौर पर कन्नुम पोंगल के दौरान लोगों को मरीना एवं अन्य समुद्र तटों पर जमा होने की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब