कन्नड़ राज्योत्सव 2018: कर्नाटक का राज्योत्सव आज, इन शुभ संदेशों से दें अपनों को बधाई

By मेघना वर्मा | Updated: November 1, 2018 08:47 IST2018-11-01T08:47:02+5:302018-11-01T08:47:02+5:30

kannada rajyotsava 2018(कन्नड़ राज्योत्सव 2018): दुनिया में रहने वाले सभी कन्नड़ भाषी लोग इस पर्व को मनाते हैं। कन्नड़ राज्योत्सव के दिन पूरे राज्य में अवकाश घोषित होता है।

kannada rajyotsava 2018 : wishes, greeting, images, facebook, whatsapp messages, quotes in hindi | कन्नड़ राज्योत्सव 2018: कर्नाटक का राज्योत्सव आज, इन शुभ संदेशों से दें अपनों को बधाई

कन्नड़ राज्योत्सव 2018: कर्नाटक का राज्योत्सव आज, इन शुभ संदेशों से दें अपनों को बधाई

आदाज भारत के बाद एक-एक कर कई रियासतें देश में आ मिली। किसी की बोली अलग थी तो किसी की संस्कृति मगर पूरा देश सिर्फ एक नाम से जाना गया, भारत। यही कारण है कि भारत देश विविध संस्कृतियों का मिलन है। यहां लोग अपनी संस्कृतियों पर जीते हैं। देश में सिर्फ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि राजकीय त्योहार को भी बड़े धूम से मनाया जाता है। इन्हीं उत्सवों में से एक है कन्नड़ राज्योत्सव। 

कर्नाटक राज्य में आज यानी 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव 2018 की धूम देखी जा सकती है।  इस दिन को कर्नाटक का फाउंडेशन डे या स्थापना दिवस भी कहते हैं। 1956 से ही यह त्योहार पूरे राज्य में काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दक्षिण भारत की सभी क्षेत्रिय भाषाओं का कन्नड़ भाषा में हुआ था। 1 नवंबर 1956 में ही साउथ इंडिया की सारी क्षेत्रिय भाषा कर्नाटक के कन्नड़ भाषा में मिल गई थी। जिससे कर्नाटक को एक अलग पहचान मिली थी इसलिए भी इस दिन को कन्नड़ राज्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

दुनिया में रहने वाले सभी कन्नड़ भाषी लोग इस पर्व को मनाते हैं। कन्नड़ राज्योत्सव के दिन पूरे राज्य में अवकाश घोषित होता है। इसी दिन राज्य सरकार की ओर से भी कई रंगा-रंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। इन कार्यक्रमों में सरकार अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे लोगों को सम्मानित करती है। इन लोगों को राज्योत्सव अवॉर्ड से नवाजा जाता है। इसी दिन राज्य का आधिकारिक झंड़ा भी फहराया जाता है।

कन्नड़ भाषा देश की तीसरी सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषा है जबकि पहले और दूसरे स्थान पर संस्कृत और तमिल भाषा हैं।

1. शब्दों पर विश्वास रखिए 
आत्मा पर गर्व, 
साथ मिलकर मनाइए 
कन्नड़ राज्योत्सव 2018

2. शहद की तरह मीठी और पुरानी है अपनी कन्नड़ भाषा,
गर्व से कहो हम कन्नड़ है। 
कन्नड़ महोत्सव की शुभकामनाएं

3. संविधान ने दी आजादी
विश्वास, शांती और गर्व
उस दिन को मिल कर करें सलाम 
कन्नड़ महोत्सव की शुभकामनाएं

4. दिमाग की आजादी
शब्दों की ताकत
खून में शुद्धता
आत्मा पर गर्व
कर्नाटक की विचारधारा का सलाम
कन्नड़ राज्योत्सव की बधाई

5. हम युवाओं की ये शपथ है
मरते दम तक भारत माता 
पर किसी भी तरह का आंच नहीं आने देंगे
हैप्पी राज्योत्सव डे

English summary :
kannada rajyotsava 2018: Kannada State festival 2018 celebration can be seen in the state of Karnataka today ie November 1st. This day is also called the Karnataka foundation day or Karnataka Sthapna Diwas. Since 1956, this festival is celebrated with great joy and joy in the entire state.


Web Title: kannada rajyotsava 2018 : wishes, greeting, images, facebook, whatsapp messages, quotes in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे