कन्नड संगठनों ने संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ 31 दिसंबर को बुलाया बंद

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:00 IST2021-12-22T16:00:39+5:302021-12-22T16:00:39+5:30

Kannada organizations called off on December 31 against the desecration of Sangolli Rayanna's statue | कन्नड संगठनों ने संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ 31 दिसंबर को बुलाया बंद

कन्नड संगठनों ने संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ 31 दिसंबर को बुलाया बंद

बेंगलुरु, 22 दिसंबर कन्नड संगठनों ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा बेलगावी में स्वतंत्रता सेनानी संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा को अपमानित करने की हालिया घटना के खिलाफ 31 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

कन्नड कार्यकर्ता वातल नागराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ 31 दिसंबर को बंद रहेगा।’’उन्होंने कहा कि कन्नड संगठनों ने कुछ दिनों पहले बेलगावी में हुई घटना को गंभीरता से लिया है।

नागराज ने कहा, ‘‘यह साधारण बंद नहीं होगा। यह सांस, दिल और आत्मा की प्रतिध्वनि होगी। यह कांग्रेस, भाजपा और जद(एस) से ऊपर है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी हमारे साथ हैं। कोई इस बंद को रोक नहीं सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kannada organizations called off on December 31 against the desecration of Sangolli Rayanna's statue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे