लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया जाएगा :मुख्यमंत्री बोम्मई

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की।

राजकुमार, राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे। उनका 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे।

बोम्मई ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कई लोगों से चर्चा करने के बाद मैंने पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। मैं आज इसकी घोषणा करता हूं। ’’

कार्यक्रम का आयोजन ‘कर्नाटक फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स’ ने ‘सैंडलवुड फिल्म ऐक्टर्स ऐंड टेक्नीशियंस एसोसिएशन’ के सहयोग से किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए