कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'हिंदुत्व' पर ट्वीट को लेकर विवाद के बाद कार्रवाई, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2023 13:36 IST2023-03-21T13:24:24+5:302023-03-21T13:36:03+5:30

हिंदुत्व पर किए ट्वीट को लेकर चेतन कुमार विवादों में फंस गए हैं। उन्हें बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। चेतन कुमार ने अपने ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है।'

Kannada actor Chetan Kumar arrested for controversial tweet says, 'Hindutva is built on lies' | कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'हिंदुत्व' पर ट्वीट को लेकर विवाद के बाद कार्रवाई, जानें पूरा मामला

चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो- ट्विटर)

Highlightsचेतन कुमार के 'हिंदुत्व' पर किए एक ट्वीट को लेकर मचे हंगामे के बाद कार्रवाई।चेतन ने 20 मार्च को किए एक ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है', कई और बातें भी लिखी थी।

बेंगलुरु: कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार के 'हिंदुत्व' पर किए एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार किया है।

अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A और 505B के तहत मामला दर्ज किया गया है। चेतन कुमार पर एक धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने और समाज के वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देने के आरोप हैं। चेतन ने 20 मार्च को किए एक ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है।'

इस ट्वीट के आधार पर बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रिपुरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

चेतन के ट्वीट पर विवाद..क्या लिखा था?

चेतन ने इस ट्वीट में लिखा, 'हिंदुत्व झूठ पर बना है।' 
सावरकर: भारतीय राष्ट्र शुरू हुआ जब राम ने रावण को मारा और अयोध्या लौटे- एक झूठ है
1992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमिक है'- एक झूठ है
2023: उरीगौड़ा- नान्जेगौड़ा 'टीपू के हत्यारे हैं'- झूठ है
हिंदुत्व को सच से हराया जा सकता है- सच बराबरी है।'

चेतन कुमार का ट्वीट (फोटो- ट्विटर)
चेतन कुमार का ट्वीट (फोटो- ट्विटर)

गौरतलब है कि इससे पहले भी चेतन विवादों में फंस चुके हैं। इससे पहले हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने तब एक रेप केस को लेकर जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में किए अपने एक पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया था।

Web Title: Kannada actor Chetan Kumar arrested for controversial tweet says, 'Hindutva is built on lies'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे