लाइव न्यूज़ :

कंझावला घटनाः गुस्साए लोगों का सुल्तापुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन, विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला की गाड़ी पर किया हमला

By अनिल शर्मा | Updated: January 2, 2023 14:52 IST

राखी बिरला ने कहा, लोगों का गुस्सा जायज है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है। लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देराखी बिरला सोमवार को पीड़िता परिवार से मिलने पहुंची जहां उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। राखी बिरला ने कहा, लोगों का गुस्सा जायज है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है।

दिल्लीः सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने शनिवार सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी को तोड़ दिया। 

रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके निर्वस्त्र शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गई। घटना का वीडियो सामने आने पर यह जानकारी मिली। फुटेज सामने आने के बाद यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना का मामला है।

इस घटना के बाद विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला सोमवार को पीड़िता परिवार से मिलने पहुंची जहां उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। इसका वीडिया भी सामने आया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी बिरला ने कहा कि लोगों को गुस्सा जायज है।

राखी बिरला ने कहा, लोगों का गुस्सा जायज है और होना भी चाहिए। पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है। लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए। उन दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर ने कहा क  लोगों को लगा कि वह पुलिस गाड़ी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कंझावला हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि इस ‘‘अमानवीय’’ घटना से उनका सिर शर्म से झुक गया है। 

सक्सेना ने रविवार रात ट्वीट कर कहा है ‘‘कंझावला-सुल्तानपुरी में हुई अमानवीय घटना से मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं आरोपियों की भयावह असंवेदनशीलता देखकर स्तब्द्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस आयुक्त के साथ स्थिति पर नजर बनाए हूं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।’

उधर, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में मारी गई युवती के संबंध में पुलिस से कई अहम सवाल पूछे हैं। मालीवाल ने पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या युवती का यौन उत्पीड़न किया गया था और क्या आरोपियों की कोई अपराधिक पृष्ठभूमि है?

मालीवाल ने घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस से अनेक प्रश्न किए हैं और जानना चाहा है कि ‘‘क्या उत्पीड़न का विरोध करने पर उसकी इस प्रकार से हत्या की गई?’’ मालीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के लिए मेरे पास कुछ प्रश्न हैं-क्या आरोपियों ने युवती का यौन उत्पीड़न किया? क्या उत्पीड़न का विरोध करने पर उसकी इस प्रकार से हत्या की गई? कार से उसे कितने किलोमीटर तक घसीटा गया? क्यां वहां कोई जांच चौकी नहीं थी या रास्ते में ओसीआर वैन नहीं थी?’’

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया