लाइव न्यूज़ :

कनिमोझी ने पटनायक से मुलाकात कर उन्हें नीट से संबंधित स्टालिन का पत्र सौंपा

By भाषा | Updated: October 13, 2021 18:20 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के कड़े विरोध के बीच राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक की सांसद कनिमोझी ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकारों द्वारा स्थापित मेडिकल कॉलेजों में दाखिले में केंद्र के कथित हस्तक्षेप को रोकने के लिए पटनायक से समर्थन मांगा।

इस मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क की कोशिशों के तहत कनिमोझी ओडिशा में थीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कनिमोझी ने पटनायक को पत्र सौंपा और उन्हें एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये नीट पास करने में ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब परिवारों के छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बताया।

बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पटनायक का ध्यान नीट (स्नातक) परीक्षा पास करने में छात्रों को आ रही समस्याओं की ओर दिलाया और परीक्षाओं को समावेशी बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

तमिलनाडु में, नीट की परीक्षा देने वाले कई छात्र इस परीक्षा को पास मरने में विफल रहने पर कथित रूप से आत्महत्या कर चुके हैं।

इससे पहले, द्रमुक सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे