लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार के समर्थकों और दुर्गा पूजा समिति में झड़प, पूर्व छात्र नेता के काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: October 17, 2018 01:14 IST

कन्हैया मंसूरचक में आयोजित जनसभा को संबोधित कर वापस अपने घर बीहट लौट रहे थे, तभी रास्ते में भगवानपुर बाजार एक निजी कोचिंग शिक्षण संस्थान के संचालक से मिलने के लिए वहां रुके।

Open in App

बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के निकट मंगलवार की शाम जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थकों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के बीच वाहन पार्क करने को लेकर झड़प हो गयी जिससे पूर्व छात्र नेता के काफिले में शामिल करीब आधा दर्जन वाहनों के शीशे क्षतिगस्त हो गए जबकि समिति के दो कार्यकर्ता जख्मी हो गए।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। घायलों के लिखित आवेदन के मद्देनजर कन्हैया के काफिले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर बरौनी थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि कन्हैया एवं उनके समर्थकों ने अपने ऊपर जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कन्हैया मंसूरचक में आयोजित जनसभा को संबोधित कर वापस अपने घर बीहट लौट रहे थे, तभी रास्ते में भगवानपुर बाजार एक निजी कोचिंग शिक्षण संस्थान के संचालक से मिलने के लिए वहां रुके।

कन्हैया के काफिले में शामिल वाहनों के कारण सड़क जाम होने पर वाहनों को सड़क किनारे पार्क किए जाने को लेकर स्थानीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों की हुई झडप में समिति के दो कार्यकर्ता जख्मी हो गए।

दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं के जख्मी होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कन्हैया के काफिले पर हमला बोल दिया और इसमें शामिल लगभग आधा गाड़ियों के शीशे आक्रोशित लोगों ने तोड़ दिए।

हालांकि कन्हैया के कोचिंग संस्थान के भीतर होने के कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि कुमार के पटना एम्स में एक जूनियर डॉक्टर और एक सुरक्षा गार्ड पर हमला करने को लेकर सोमवार को फुलवारीशरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया