गिरिराज सिंह से बुरी तरह हारने के बाद कन्हैया कुमार का ट्वीट, 'चुनाव हारे हैं, जंग नहीं, हारे हैं, झुके नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Published: May 24, 2019 10:27 PM2019-05-24T22:27:10+5:302019-05-24T22:27:10+5:30

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।

Kanhaiya Kumar tweet after that lost begusarai against Giriraj Singh Lok Sabha Elections Result 2019 | गिरिराज सिंह से बुरी तरह हारने के बाद कन्हैया कुमार का ट्वीट, 'चुनाव हारे हैं, जंग नहीं, हारे हैं, झुके नहीं'

गिरिराज सिंह से बुरी तरह हारने के बाद कन्हैया कुमार का ट्वीट, 'चुनाव हारे हैं, जंग नहीं, हारे हैं, झुके नहीं'

Highlightsसाल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिलेबेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है। हार के बाद कन्हैया कुमार ने आज (24 मई) को एक ट्वीट किया है। जिसमें कन्हैया कुमार ने लिखा है, 'चुनाव हारे हैं, जंग नहीं, हारे हैं, झुके नहीं'। कन्हैया कुमार ने ये ट्वीट 24 मई की रात 9 बजकर 17 मिनट पर किया। 

 

कन्हैया कुमार ने ट्वीट में लिखा है
''चुनाव हारे हैं, जंग नहीं
हारे हैं, झुके नहीं
ज़िंदगी के लिए
सबकी ख़ुशी के लिए
चलेंगे-गिरेंगे, फिर उठेंगे 
लड़ेंगे, जीतेंगे।''

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को इस बार भाजपा ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरू में वह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक थे। गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले हैं। 

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले। साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले और वह तीसरे पायदान पर रहे। बेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 

Web Title: Kanhaiya Kumar tweet after that lost begusarai against Giriraj Singh Lok Sabha Elections Result 2019