लाइव न्यूज़ :

जब देश के युवा मांग रहे रोजगार तब फर्जी फकीर ने खरीदी 12 करोड़ की कार, कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर हमला

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 16:43 IST

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में 12-करोड़ की मर्सिडीज़-मायबख S650 गार्ड शामिल की गई है। यह एक बख्तरबंद वाहन है जो वीआर10 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन लेवल के साथ आता है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में 12-करोड़ की मर्सिडीज़-मायबख S650 गार्ड शामिल की गई हैकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इसको लेकर पीएम मोदी पर बुधवार हमला बोला

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi New Car) पर उनके काफिले में शामिल हुई 12 करोड़ रुपए की मर्सिडीज कार को लेकर हमला बोला। कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में युवा रोजगार मांग रहे हैं, वहीं फर्जी फकीर 12 करोड़ रुपए की कार खरीदें हैं। 

कन्हैया कुमार ने  ट्वीट किया, 'जब देश के युवा माँग रहे रोजगार तब फर्जी फकीर ने खरीदा खुद के लिए 12 करोड़ की कार।' कन्हैया ने आगे लिखा कि 'ये नए भारत के नए फकीर हैं साहब, जो झोला की जगह साढ़े आठ हजार करोड़ का उड़न-खटोला खरीदते हैं।'

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में 12-करोड़ की मर्सिडीज़-मायबख S650 गार्ड शामिल की गई है। यह एक बख्तरबंद वाहन है जो वीआर10 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन लेवल के साथ आता है। इस कार की खासियत है कि यह 360 डिग्री प्रोटेक्शन देने में सक्षम है। यही नहीं यह वाहन धुएं और गैस हमले जैसे अनदेखे खतरों से निपटने में भी समर्थ है।

इसके साथ ही कार के अंदर मसाज सीट है जिससे यात्रा के दौरान यात्री की थकान दूर की जा सकती है। यात्री की जरूरत के मुताबिक लेगरूम को बढ़ाया जा सकता है। कार की बैक सीटों में भी कई बदलाव किए गए हैं। मोदी की नई कार में स्पेशल रन-फ्लैट टायर लगे हैं जो हमले की स्थिति में क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद भी स्पीड में चलती रहेगी। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां