लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- इनके लिए बापू भी 'देश के गद्दार' थे, उनको भी मार दी थी गोली 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2020 19:12 IST

अनुराग ठाकुर ने बीते दिन सोमवार को तब विवाद को जन्म दे दिया तब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। कन्हैया कुमार ने अनुरगा ठाकुर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इनके लिए महात्मा गांधी भी गद्दार थे। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच मंगलवार (28 जनवरी) को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इनके लिए महात्मा गांधी भी गद्दार थे। 

कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बापू भी 'देश के ग़द्दार' थे इनके लिए। गोली मार दी थी उनको भी। आज सत्ता में आकर बेशर्मी से 'गोडसे ज़िन्दाबाद' का नारा लगाते हैं ये लोग। लेकिन बापू तो आज भी ज़िन्दा हैं देश के लोगों के दिल में। और वही हराएँगे फिर से, इनकी नफ़रत और हिंसा की घटिया सोच को।'

बता दें, अनुराग ठाकुर ने बीते दिन सोमवार को तब विवाद को जन्म दे दिया तब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था।  रैली में वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था कि 'देश के गद्दारों को', जिसपर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो स***को'। रिठाला से बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था। 

भाजपा पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा था कि भगवा दल के नेता 'असल गद्दार' हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं। यह विवादित नारा कपिल मिश्रा जैसे बीजेपी के कनिष्ठ नेता लगाते रहे हैं लेकिन पहली बार है कि केंद्रीय मंत्री स्तर के पार्टी नेता ने इसमें हिस्सा लिया। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। बीजेपी के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस बिहार चुनाव समितिः कन्हैया कुमार के पंख आखिर कौन और क्यों नोच रहा है?

भारतबिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटीः 39 सदस्यीय समिति से बाहर कन्हैया कुमार और पप्पू यादव?, तेजस्वी यादव के दबाव की राजनीति, पीछे हटे राहुल गांधी

भारतसांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से क्यों डर रहे तेजस्वी यादव?, नाराजगी और मंच से बाहर, कोसी-सीमांचल में राजद को झटका देंगे पूर्णिया सांसद!

भारतक्या जनसुराज का दामन थामेंगे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार?, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के रथ पर चढ़ने से रोका

भारतसांसद पप्पू यादव-कन्हैया कुमार को चढ़ने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका, राहुल गांधी के रथ पर नहीं दिखे नेता, फजीहत का सामना, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया