अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- इनके लिए बापू भी 'देश के गद्दार' थे, उनको भी मार दी थी गोली 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2020 19:12 IST2020-01-28T19:11:35+5:302020-01-28T19:12:58+5:30

अनुराग ठाकुर ने बीते दिन सोमवार को तब विवाद को जन्म दे दिया तब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था।

kanhaiya kumar slams on anuraj thakur over his controversial statement | अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- इनके लिए बापू भी 'देश के गद्दार' थे, उनको भी मार दी थी गोली 

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार। (फाइल फोटो)

Highlightsकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। कन्हैया कुमार ने अनुरगा ठाकुर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इनके लिए महात्मा गांधी भी गद्दार थे। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच मंगलवार (28 जनवरी) को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इनके लिए महात्मा गांधी भी गद्दार थे। 

कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बापू भी 'देश के ग़द्दार' थे इनके लिए। गोली मार दी थी उनको भी। आज सत्ता में आकर बेशर्मी से 'गोडसे ज़िन्दाबाद' का नारा लगाते हैं ये लोग। लेकिन बापू तो आज भी ज़िन्दा हैं देश के लोगों के दिल में। और वही हराएँगे फिर से, इनकी नफ़रत और हिंसा की घटिया सोच को।'

बता दें, अनुराग ठाकुर ने बीते दिन सोमवार को तब विवाद को जन्म दे दिया तब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था।

 
रैली में वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था कि 'देश के गद्दारों को', जिसपर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो स***को'। रिठाला से बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था। 

भाजपा पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा था कि भगवा दल के नेता 'असल गद्दार' हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं। यह विवादित नारा कपिल मिश्रा जैसे बीजेपी के कनिष्ठ नेता लगाते रहे हैं लेकिन पहली बार है कि केंद्रीय मंत्री स्तर के पार्टी नेता ने इसमें हिस्सा लिया। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। बीजेपी के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है।

Web Title: kanhaiya kumar slams on anuraj thakur over his controversial statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे