लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:29 IST

Open in App

पटना, दो दिसंबर भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने बुधवार को केंद्र सरकार पर खेती-किसानी को निजी कंपनियों के हाथ में सौंपने और किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में वामदलों के राज्यव्यवापी प्रदर्शन में भाग लेते हुए कुमार ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक सरकार इन अधिनियमों को वापस नहीं ले लेती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कुमार ने आरोप लगाया, "हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2022 तक हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। दोगुनी होने की बात तो छोड़ ही दें, उन्हें अपने ही खेत पर मजदूर बनाने की साजिश चल रही है। "

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। किसानों को कोई नहीं भड़का रहा है। वे खुद अपने हितों के लिए डटे हुए हैं ।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, " किसान आंदोलन को लेकर बड़े पैमाने पर झूठ बोला जा रहा है, दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। "

उन्होंने आरोप लगाया, ''जो लोग कमीशन लेकर देश का सौदा चंद धन्ना सेठों के हाथों कर रहे हैं, उनको लगता है कि किसान कमीशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं । दरअसल साजिश यह है कि चुनाव में जिन धन्ना सेठों से वह चंदा लेते हैं, कमीशन से जिनकी राजनीति की दुकान चलती है, उन्होंने इस देश में चंद धन्ना सेठों को इस बात की इजाजत दी है कि बीएसएनएल, रेलवे, किसान, मजदूर, खदान और सरकारी संपत्तियां बेच दी जाएं ।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''वन नेशन वन कमीशन योजना'' के तहत देश को बचने की कोशिश की जा रही लेकिन उसका हम पर्दाफाश करेंगे ।''

उन्होंने कहा कि कई बार फसल का इतना कम मूल्य मिल रहा है कि किसान फसल को खेत में ही छोड़ देना पसन्द करते हैं।

पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क के पास वामपंथी दलों के प्रदर्शन के समय सभा को भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राजद के राज्य महासचिव आलोक मेहता और माकपा के अरूण कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र