लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत की मुरली को पांच हजार साल पहले कान्हा ने मान्यता दी लेकिन पिछली सरकारों ने भुला दिया : योगी

By भाषा | Updated: December 31, 2021 00:17 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत में भगवान कान्हा की मुरली को याद करते हुए कहा कि यहां की बांसुरी को फिर से स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आपकी मुरली को पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने मान्यता दी थी, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे भुला दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''पीलीभीत की बांसुरी जो कभी भगवान श्रीकृष्ण बजाया करते थे, उसे फिर से स्थापित करने का काम किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस उद्योग को ओडीओपी से जोड़ा है ताकि इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। यहां उद्योग की स्थापना की गई है जिससे नौजवानों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार तमाम सुविधाएं दे रही हैं।''

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार गरीबों को महीने में दो बार राशन दे रही है। इस तरह का काम पहले की भी सरकारें कर सकती थीं, लेकिन यह पैसा पिछली सरकार के लोगों की जेब में चला जाता था।

योगी ने आज पीलीभीत में राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत 380 करोड़ रुपये की लागत वाली 70 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और पार्टी द्वारा आयोजित ‘भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा’ को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां