लाइव न्यूज़ :

आवश्यक सुधारों के बाद तेज की जाएगी कंगना का पासपोर्ट रिन्यू करने की प्रक्रिया: पासपोर्ट कार्यालय

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, 28 जून मुंबई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि अभिनेत्री कंगना रनौत को पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिये दिये गए आवेदन में कुछ आवश्यक सुधार करने हैं, जिसके बाद इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

आरपीओ की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-देरे की पीठ को बताया कि कंगना ने मुंबई के पासपोर्ट कार्यालय में जो आवेदन दाखिल किया था, उसमें तथ्यात्मक खामिया हैं।

उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिये उनके आवेदन में कहा गया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। हालांकि उनके खिलाफ केवल प्राथमिकी दर्ज की गई है और आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं हुई है।

सिंह ने अदालत से कहा कि यदि रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी अदालत के सामने यह स्पष्ट कर देते हैं और अभिनेत्री अपनी अर्जी में आवश्यक सुधार कर देती हैं तो पासपोर्ट कार्यालय उनके आवेदन पर विचार करके प्रक्रिया के अनुसार तेजी से निर्णय लेगा।

अदालत ने सिंह की इस टिप्पणी को स्वीकार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह