लाइव न्यूज़ :

कंगना ने बीएमसी के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका वापस ली

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को ग्रेटर मुंबई नगर निगम द्वारा फ्लैटों के कथित अवैध विलय के लिए जारी नोटिस के खिलाफ यहां एक दीवानी अदालत में दायर अपनी याचिका वापस ले ली।

एमसीजीएम, जिसे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के रूप में भी जाना जाता है, ने मार्च 2018 में रनौत को खार क्षेत्र में आर्किड ब्रीज भवन में उनके स्वामित्व वाले तीन फ्लैटों को आपस में मिलाने पर नोटिस जारी किया था।

रनौत पर यह आरोप लगाया गया था कि स्वीकृत योजनाओं का उल्लंघन करते हुए फ्लैटों को एक इकाई में तब्दील कर दिया गया था।

पिछले साल दिसंबर में, डिंडोशी सिविल अदालत ने नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने बम्बई उच्च न्यायालय का रुख किया था।

लेकिन बाद में रनौत ने याचिका वापस ले ली और उच्च न्यायालय को बताया कि वह फ्लैट में हुए बदलाव को नियमित करने के लिए एमसीजीएम को आवेदन देगी।

पिछले साल, नगर निकाय ने पाली हिल क्षेत्र में रनौत के बंगले में कथित अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने इस कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया