लाइव न्यूज़ :

कंगना बनाम दिलजीत 2.0: रिहाना की टिप्पणी के बाद ट्विटर पर फिल्मी सितारों में छिड़ी जंग

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:07 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता दिलजीत दोसांझ बुधवार को फिर से ट्विटर पर भिड़ गए, जिसमें फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री ने किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली रिहाना के लिए गायक-अभिनेता दोसांझ द्वारा विशेष गीत समर्पित करने की आलोचना की जिसके बाद दोसांझ ने ट्वीट कर रनौत से उन्हें 'बोर नहीं' करने के लिए कहा।

दिसंबर में पंजाब की महिला किसान को गलत पहचान कर उनके बारे में गलत टिप्पणी करने वाली कंगना को दोसांझ ने ट्विटर पर आड़े हाथों लिया था और दोनों के बीच विवाद छिड़ गया था।

रिहाना ने मंगलवार को ट्विटर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बाधित करने की सीएनएन की रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा था कि ‘‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।’’

रिहाना द्वारा किसानों का समर्थन करने के बाद दिलजीत ने उनसे प्रभावित होकर उन्हें एक गीत समर्पित किया जिसका शीर्षक “रिरी(रिहाना)” है। यह गीत 2.16 मिनट लंबा है।

इसके बाद कंगना ने दिलजीत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,“उसे भी एक-दो रुपये कमाने होंगे। तुम इसकी कब से योजना बना रहे थे। एक गीत रिलीज करने में कम से कम एक महीने का समय लगता है, और ये लिब्रू चाहते हैं कि हम यह मान लें कि यह तुरंत बनाया गया है।”

दिलीजीत ने भी जवाब देते हुए लिखा,“तुम्हें हर जगह क्यों बोलना होता हैं, जाओं यहां से और मुझे बोर मत करो।”

इस पर कंगना ने देशभक्ति ही अपना धर्म बताया और दिलजीत का ‘खालिस्तानी’ बताया।

दोसांझ ने लिखा,“तुम्हारी बातों का कोई मतलब नहीं होता। तुम मुझे कुछ करने से रोकने वाली होती कौन हो। तुम्हारे बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos