लाइव न्यूज़ :

कंगना ने दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष पेश होने के लिए और समय मांगा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने कथित घृणास्पद पोस्ट के मामले में दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति के समक्ष पेश होने के लिए और समय मांगा है।

समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि रनौत की पेशी की नयी तारीख बाद में तय की जाएगी।

इंस्टाग्राम पर कथित घृणास्पद पोस्ट से संबंधित शिकायतों के बाद समिति ने अभिनेत्री को नोटिस जारी कर उनसे छह दिसंबर को पेश होने को कहा था।

रनौत ने सोमवार को अपनी अनुपलब्धता के लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक कारणों का हवाला दिया है।

चड्ढा ने कहा, "कंगना रनौत ने दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति के समक्ष पेश होने के लिए और समय मांगा है। उन्होंने आज अपनी अनुपलब्धता के लिए कुछ व्यक्तिगत और पेशेवर कारणों का हवाला दिया है।"

पिछले महीने अभिनेत्री को नोटिस जारी करते हुए, समिति ने एक बयान में कहा था कि शिकायतों में दावा किया गया है कि रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सिख समुदाय को 'खालिस्तानी आतंकवादी' करार दिया है।

सिख समुदाय ने भी मुंबई में अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

कांग्रेस की युवा शाखा ने भी सोशल मीडिया पर "राजद्रोहात्मक" बयान देने का आरोप लगाते हुए पिछले महीने रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां