स्वतंत्रता संबंधी कंगना रनौत का बयान पूरी तरह गलत: भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:42 IST2021-11-12T19:42:26+5:302021-11-12T19:42:26+5:30

Kangana Ranaut's statement on independence completely wrong: BJP leader Chandrakant Patil | स्वतंत्रता संबंधी कंगना रनौत का बयान पूरी तरह गलत: भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल

स्वतंत्रता संबंधी कंगना रनौत का बयान पूरी तरह गलत: भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 12 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत का यह बयान कि 1947 में भारत को मिली आजादी ‘भीख’ थी, पूरी तरह गलत है।

रनौत ने हाल में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को असल मायने में आजादी 2014 में मिली। उनका इशारा भाजपा के केंद्र में सत्तासीन होने की ओर था। वह अपने इस बयान से आलोचनाओं से घिर गयी हैं।

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष पर कंगना रनौत का बयान पूरी तरह गलत है। किसी को भी स्वतंत्रता आंदोलन पर नकारात्मक टिप्पणी करने का हक नहीं है।’’

हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कहना था कि वह नहीं जानते कि किस ‘भावना’ में अभिनेत्री ने यह बयान दिया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आम आदमी सच्ची आजादी का अनुभव कर रहा है। अब देश में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे रोज दो वक्त का खाना नसीब नहीं होता हो। केंद्र सरकार 105 रूपये में गरीबों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न दे रही है।’’

पाटिल ने कहा कि रनौत प्रधानमंत्री मोदी के सात साल के कामकाज की तारीफ कर सकती हैं लेकिन उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन की आलोचना करने का अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kangana Ranaut's statement on independence completely wrong: BJP leader Chandrakant Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे