लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ अप्रैल 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 11:46 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ आठ अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में बताया कि फिल्म की कहानी बच्चों की तस्करी और महिला उत्पीड़न के विषय से जुड़ी है। इसकी शूटिंग भोपाल, मुंबई और बुडापेस्ट (हंगरी की राजधानी) में की गई है। इसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे।

रनौत फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभाती दिखेंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है।

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा,‘‘ यह एक उत्तेजित करने वाला विषय है और हमने इसे जिस स्तर पर बनाया, बड़े पर्दे पर ही इसके साथ न्याय हो पाएगा। इसकी कहानी को जनता तक पहुंचना जरूरी है और मुझे यकीन है कि हर वर्ग की महिलाएं इससे जुड़ाव महसूस करेंगी। आठ अप्रैल को एजेंट अग्नि को जनता से मिलवाने के लिए उत्साहित हूं।’’

फिल्म का निर्देशन रजनीश रज़ी घई ने और निर्माण दीपक मुकुट और सोहेल मकलाई ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता