लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत कोविड-19 से संक्रमित पायी गयीं

By भाषा | Updated: May 8, 2021 11:50 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं और घर पर पृथक वास कर रही हैं।

रनौत (34) ने कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की। टि्वटर ने इस हफ्ते नियमों के लगातार उल्लंघन के लिए अभिनेत्री का अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘मैं पिछले कुछ दिनों में आंखों में हल्की जलन के साथ ही थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। मैं हिमाचल जाने की योजना बना रही थी इसलिए मैंने कल जांच कराई और आज रिपोर्ट में मैं कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने आप को पृथक कर लिया है, मुझे पता नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में घुस गया है।’’

कोविड-19 को ‘‘थोड़े वक्त का फ्लू’’ बताते हुए रनौत ने कहा कि वह अपने शरीर से इस वायरस को ‘‘खत्म’’ करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं जानती हूं कि मैं इसका खात्मा कर दूंगी, कृपया अपने ऊपर किसी ताकत को हावी न होने दें। अगर आप डरेंगे तो यह आपको और डराएगा, आइए इस कोविड-19 का खात्मा करें। यह कुछ नहीं बल्कि थोड़े वक्त का एक फ्लू है जो कुछ लोगों पर मानसिक दबाव डाल रहा है।’’

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,040 नए मामले आए और 71 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू