लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले-ऐसे लोगों को मजाक में लीजिए, ध्यान मत दीजिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2021 20:59 IST

विवादित बयान को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने केंद्र सरकार से कंगना से अवार्ड वापस लेने की मांग की.

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना के विवादित बयान पर भाजपा भी साथ नहीं दी.भाजपा ने अपने-आप को किनारा कर लिया.1947 में देश को आजादी भीख में मिली.

पटनाः फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी को लेकर दिये गये बयान के बाद छिडे़ विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ऐसे लोगों को मजाक में लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पब्लिसिटी(प्रचार) के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं, ऐसे लोगों पर ध्यान ही नहीं देना चाहिए. 

नीतीश कुमार ने कहा कि किसे पता नहीं है कि भारत को आजाद कब मिली? उन्होंने कहा कि भारत को आजादी 1947 में मिली, यह बात सभी को पता है...ऐसे लोगों को नोटिस ही नहीं लेना चाहिए जो पब्लिसिटी के लिए इस प्रकार का बयान देते रहते हैं.

यहां बता दें कि हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पद्म श्री अवार्ड लेने के बाद एक टीवी चैनल को इंटरव्यू कहा था कि 1947 में देश को आजादी भीख में मिली. असली आजादी 2014 में मिली. इसके बाद कंगना सोशल मीडिया और तमाम कम्यूनिकेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रोल होने लगी.

विवादित बयान को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने केंद्र सरकार से कंगना से अवार्ड वापस लेने की मांग की. वहीं कंगना के विवादित बयान पर भाजपा भी साथ नहीं दी और भाजपा ने इस बयान से अपने-आप को किनारा कर लिया.

हाल ही में बिहार में जहरीली शराब के सेवन से लगभग 47 लोगों की मौत के संबंध में एक प्रश्न के उत्तर में नीतीश ने कहा कि कल हमलोग शराबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा करेंगे और इस बैठक में सभी जिलों से विस्तृत जानकारी ली जायेगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर पूछे गये सवाल पर नीतीश ने कहा कि ये उन्हीं से पूछिये, वही पूरा बतायेंगे. उन्होंने कहा कि इन सब चीजों पर क्या चर्चा करना है, कुछ लोग कुछ बोलकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं और उनको काम में रुचि नहीं है. ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 121 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

टॅग्स :कंगना रनौतनीतीश कुमारबिहारमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं