लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म पर कहा, ‘‘ मुझसे बेहतर इसका निर्देशन कोई नहीं कर सकता’’

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:06 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन खुद करने की घोषणा की है। फिल्म की कहानी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है।

इसका निर्देशन पहले फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ के निर्देशक साई कबीर करने वाले थे। लेकिन कंगना ने बुधवार को कहा कि उनके अलावा कोई और, इस फिल्म के साथ इंसाफ नहीं कर सकता।

उन्होंने स्वदेशी सोशल मीडिया एप ‘कू’ पर लिखा, ‘‘ एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में कदम रख कर खुश हूं । ‘इमरजेंसी’ पर एक साल से अधिक समय तक काम करने के बाद मुझे लगता है कि मुझसे बेहतर इसका निर्देशन कोई और नहीं कर सकता। लेखक रितेश शाह के साथ इस पर काम कर रही हूं, अगर इसके लिए अभिनय से जुड़े बाकी कामों का बलिदान भी देना पड़ा, तो तैयार हूं।’’

कंगना रनौत ने इससे पहले 2019 में आई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का निर्देशन किया था। फिल्म ‘इमरजेंसी’ के अलावा वह इन दिनों ‘थलाइवी’, ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्नस: दी लीजेंड ऑफ दिद्दा’ पर काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह