लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने कॉपीराइट उल्लंघन के संबंध में प्राथमिकी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनके भाई अक्षत रनौत ने एक फिल्म परियोजना से जुड़े कथित कॉपीराइट उल्लंघन एवं धोखाधड़ी को लेकर अपने खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी को चुनौती देने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

निर्माता कमल जैन, कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल तथा भाई अक्षत के खिलाफ इस साल मार्च में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दरअसल, ‘दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ के लेखक आशीष कौल ने उन पर कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

कौल के एक अर्जी दायर करने के बाद एक मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश जारी करने पर उपनगरीय खार पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश रचने को लेकर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

कंगना और अक्षत ने उच्च न्यायालय में दायर की गई अपनी याचिका में प्राथमिकी दर्ज करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश और पूछताछ के लिए हाजिर होने संबंधी पुलिस द्वारा जारी निर्देश को भी चुनौती दी है।

रनौत के वकील रिजवान सिद्दिकी ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय में दलील दी, ‘‘पूरी प्राथमिकी एक झूठे मामले पर आधारित है। कॉपीराइट उल्लंघन तभी हो सकता है कि जब कोई तुलनात्मक कार्य हो। याचिकाकर्ताओं ने अब तक काई काम नहीं किया है। उन्होंने (कंगना ने) अपने सोशल मीडिया (अकाउंट) पर सिर्फ यह घोषणा की थी कि रानी दिद्दा पर एक फिल्म बनाने की उनकी योजना है।’’

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति जी ए सनाप की पीठ ने समय के अभाव को देखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता सोमवार को आगे की सुनवाई का अनुरोध कर सकते हैं।

इस पर, सिदि्दकी ने (गिरफ्तारी जैसी) कठोर कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण का अनुरोध किया। पीठ ने सरकारी वकील दीपक ठाकरे से जवाब मांगा, जिन्होंने आवश्वस्त किया कि सोमवार तक पुलिस इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

गौरतलब है कि कौल ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दी गई अपनी शिकायत में कहा था कि रानी दिद्दा के जीवन की कहानी पर उनका विशेष कॉपीराइट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos