लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने लव जिहाद कानून के प्रति समर्थन जताया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 00:21 IST

Open in App

भोपाल, नौ जनवरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कथित लव जिहाद के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश का समर्थन करते हुए कहा कि इससे धोखाधड़ी से हुई शादियों की पीड़ितों को मदद मिलेगी।

सोशल मीडिया पर अपनी विवादास्पद पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कंगना ने सामूहिक बलात्कार जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सऊदी अरब जैसे देशों में दी जाने वाली सार्वजनिक फांसी का समर्थन किया।

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को प्रदेश सरकार के एक अध्यादेश को मंजूरी दी,जिसमें धोखाधड़ी के माध्यम से धर्मांतरण कराने पर दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें शादी के लिये धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वाले को दस साल की कैद का दंड दिया जायेगा।

रनौत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह एक बहुत अच्छा कानून है। कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे लोगों लिए यह कानून बनाया गया है।

एक फिल्म की शूटिंग के लिये यहां आई रनौत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने आखिरकार यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई लंबे समय तक चलती है और पीड़ितों को इस प्रक्रिया में परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने का बोझ भी पीड़िता पर होता है।

उन्होंने कहा कि इस लंबी कानूनी प्रक्रिया में आधे से अधिक आरोपी बरी हो जाते हैं।

रनौत ने सऊदी जैसे कई देशों का उदाहरण देते हुए कहा, ''वहां दोषी को सार्वजनिक चौराहों पर फांसी पर लटका दिया जाता है। हमारे यहां भी हम जब तक पांच-छह ऐसे उदाहरण नहीं कर देते तब तक ऐसे अपराध बंद नहीं होंगे क्योंकि यहां लोग अपराध कर आसानी से निकल जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है