लाइव न्यूज़ :

मानहानि वाद स्थानांतरित करने की अर्जी खारिज करने के सीएमएम के आदेश को कंगना ने दी चुनौती

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:27 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को स्थानांतरित करने की उनकी याचिका खारिज करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को यहां सत्र अदालत का रुख किया।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) ने अक्टूबर में अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत से मामले को स्थानांतरित करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी के जरिये बोरीवली सत्र अदालत के समक्ष दायर रनौत की पुनरीक्षा अर्जी में कहा गया है कि सीएमएम यह समझने में विफल रहे कि मजिस्ट्रेट ने अर्जीकर्ता (उसके मामले) को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी शक्तियों का ‘‘दुरुपयोग’’ किया था।

इससे पहले अभिनेत्री ने सीएमएम के समक्ष दायर अपनी अर्जी में कहा था कि उन्होंने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में ‘‘विश्वास खो दिया’’ है क्योंकि उसने जमानती अपराध में उसके सामने पेश होने में विफल रहने पर परोक्ष रूप से उनके खिलाफ वारंट जारी करने की धमकी दी है।

अख्तर ने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान रनौत द्वारा दिए गए कुछ बयानों को लेकर नवंबर 2020 में अंधेरी अदालत में मानहानि की शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां