लाइव न्यूज़ :

कंडेला खाप के चौधरी पर दो महीने में होगा फैसला

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:11 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 14 मार्च किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे कंडेला खाप ने रविवार को अपनी पंचायत के बाद कहा कि वह अपने चौधरी के नाम पर दो महीने बाद फैसला करेगा।

गौरतलब है कि बैठक में कंडेला खाप के अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने इस्तीफा दे दिया वहीं हाल ही में नियुक्त प्रधान ओमप्रकाश भी पद से हट गए।

सर्वजात सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया, ‘‘पंचायत ने दो महीने के भीतर कंडेला खाप का अध्यक्ष चुनने का फैसला लिया है। तब तक खाप से संबंधित सभी कार्य गांव कंडेला के दो मौजिज नंबरदार देखेंगे।’’

गौरतलब है कि 11 मार्च को गांव ने अपने यहां पंचायत बुलाकर टेकराम कंडेला को हटाने और उनकी जगह गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश को कंडेला खाप का अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी थी। इसी कारण आज फिर पंचायत का आयोजन हुआ था।

पंचायत में शामिल हुए टेकराम कंडेला ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और साथ ही गठित कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोबारा खाप का अध्यक्ष नहीं बनूंगा।’’

वहीं 11 मार्च की पंचायत में अध्यक्ष घोष्ज्ञित किए गए ओमप्रकाश ने पंचायत में कहा, ‘‘कंडेला खाप के लोग जिसे भी अध्यक्ष बनाएंगे उन्हें मंजूर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा