लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: अखिलेश यादव ने कहा- उम्मीद है कि दूसरों के प्रति भी ऐसी ही सहृदयता दिखाएंगे योगी

By भाषा | Updated: October 20, 2019 17:43 IST

गौरतलब है कि हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार को नाका हिंडोला स्थित खुर्शेदबाग इलाके में उनके घर के अंदर गला रेतकर और गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ- गुजरात में सूरत के रहने वाले फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमालूम हो कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल में लखनऊ में मारे गये हिन्‍दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजन से रविवार को मुलाकात की।स दौरान उन्‍होंने पीडि़त परिवार को पूरी मदद का आश्‍वासन देते हुए कहा कि सरकार इस गम्‍भीर मामले की गहराई से जांच कर रही है

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मारे गये हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पर कहा कि उम्मीद है कि योगी ऐसी ही हमदर्दी हाल में अन्य जिलों में मारे गये लोगों के परिवारजन के प्रति भी दिखायेंगे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट किया, ''प्रदेश की राजधानी में सरेआम हुई बेखौफ हत्या के शिकार मृतक के शोक संतप्त परिवार से मिलना यथोचित कदम है।'' उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''आशा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसी ही सहृदयता इलाहाबाद, कन्नौज, झांसी और मेरठ में भी प्रकट करने जाएंगे, जहां प्रदेश की बदहाल कानून- व्यवस्था के शिकार अन्य लोगों के परिजन रहते हैं।''

मालूम हो कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल में लखनऊ में मारे गये हिन्‍दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजन से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने पीडि़त परिवार को पूरी मदद का आश्‍वासन देते हुए कहा कि सरकार इस गम्‍भीर मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसके दोषी लोगों को कतई बख्‍शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार को नाका हिंडोला स्थित खुर्शेदबाग इलाके में उनके घर के अंदर गला रेतकर और गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ- गुजरात में सूरत के रहने वाले फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है।

मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया है। हालांकि तिवारी की मां ने भाजपा के एक स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता पर अपने बेटे की हत्या का इल्जाम लगाया है, मगर अभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं