कमला मिल्स आग हादसा: अवैध निर्माण के खिलाफ BMC की कार्रवाई तेज, 7 होटल सील

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 31, 2017 15:01 IST2017-12-31T14:49:28+5:302017-12-31T15:01:12+5:30

1Above रेस्टोरेंट के मालिक (संघवी बंधु) के चाचा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है।

Kamla Mills fire accident: BMC action against illegal construction | कमला मिल्स आग हादसा: अवैध निर्माण के खिलाफ BMC की कार्रवाई तेज, 7 होटल सील

कमला मिल्स आग हादसा: अवैध निर्माण के खिलाफ BMC की कार्रवाई तेज, 7 होटल सील

मुंबई स्थित कमला मिल्स आग हादसे में हुए 14 लोगों की मौत के बाद जागी बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) की कार्रवाई लगातार जारी है। बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने रविवार को भी अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। मुंबई के कमला मिल्स परिसर के आस पास अवैध कब्जे को हटाने का काम जारी है। 

314 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 

बीएमसी ने मुंबई के कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शनिवार को करीब 314 स्थानों पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और सात होटलों की सीलबंदी भी कर दी।

417 एलपीजी सिलेंडर जब्त

इस मामले में बीएमसी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने शहर के 624 रेस्तरां, ढाबों और मॉल का निरीक्षण किया। 314 स्थानों पर बने अवैध निर्माण को तोड़ा गया। 417 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। वहीं इस कार्रवाई के दौरान सात होटल भी सील किए गए हैं।

1 एबोव के खिलाफ एक और मामला दर्ज

ताजा खबर के मुताबिक 1Above रेस्टोरेंट के मालिक (संघवी बंधु) के चाचा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस 1Above Pub संचालक संघवी बंधु और अभिजीत मानका सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। 

14 लोगों की मौत, 55 घायल

गौरतलब है कि शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी जबकि अन्य 55 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा रात करीब 12:30 बजे  हुआ था।

Web Title: Kamla Mills fire accident: BMC action against illegal construction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे